बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती स्तुति के साथ दो शब्द
बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती स्तुति के साथ दो शब्द
मैं समयाभाव के कारण आजकल अंकगणितीय योग्यता पर कुछ लिख नही पा रहा हूँ ।लेकिन आज बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती के पूजन का दिन है इसलिए सरस्वती वंदना के साथ दो शब्द कहना चाहता हूँ ।
॥ श्रीसरस्वती स्तुति ॥
दोर्भिर्युक्ता चतुर्भिः स्फटिकमणिमयीमक्षमालां दधाना
आशासु राशी भवदंगवल्लि
शारदा शारदाम्बोजवदना वदनाम्बुजे
सरस्वतीं च तां नौमि वागधिष्ठातृ- देवताम्
पातु नो निकषग्रावा मतिहेम्नः सरस्वती
शुद्धां ब्रह्मविचारसारपरमा- माद्यां जगद्व्यापिनीं
वीणाधरे विपुलमंगलदानशीले
श्वेताब्जपूर्ण- विमलासन- संस्थिते हे
मातस्त्वदीय- पदपंकज- भक्तियुक्ता
मोहान्धकार- भरिते हृदये मदीये
ब्रह्मा जगत् सृजति पालयतीन्दिरेशः
लक्ष्मिर्मेधा धरा पुष्टिर्गौरी तृष्टिः प्रभा धृतिः
सरसवत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो
सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने
यदक्षर- पदभ्रष्टं मात्राहीनं च यद्भवेत्
=======================
युक्तियुक्तं वचो ग्राह्यं बालादपि शुकादपि
युक्तिहीनं वचस्त्याज्यं व्रूध्हादपि शुकादपि
अच्छे तर्क से जो भी आए फ़िर चाहे वह एक बच्चे से या फ़िर एक तोते से आए ग्रहण करना चाहिए और जो अनुचित हो वह चाहे एक वृद्ध या फ़िर ऋषि शुक्र से आए त्याग देना चाहिए ।
इसलिए अच्छी शिक्षा जरूर ग्रहण करे चाहे फ़िर वह आप से एक छोटे और कम पढ़े लिखे व्यक्ति से क्यों न आई हो
माँ सरस्वती के चरणों में पुनः प्रणाम
आपका
सुशील दीक्षित
5:10 AM | | 2 Comments
बुलंद हौसलों का कमाल
4:56 AM | | 1 Comments
सरल गुणा की विधि ---------
पिछली पोस्ट में ऐसे अंको को गुणा करने की विधि पर चर्चा कि थी अब उसी से थोड़ा आगे
पिछली पोस्ट में आप ध्यान दे तो वर्ग करने के विधि बतायी गई थी उसमे दो बातें सामान थी
1. जिन संख्याओं का वर्ग निकाला गया था उसमे दहाई का अंक समान था
2. और ईकाई का अंक 5 था यानि की इकाई के अंको का योग 10 था ।
यह दोनों कन्डीशन जहाँ भी लागू होगी वहां पर यह विधि काम करेगी जैसे 37 क्ष 33 या 56 x 54
इसमे वही करना है जो पिछली विधि में किया था
1. दाहिने के अंको का गुणा करके दाहिने रख दे जैसे 37 x 33 में 21 दाहिने रख दे
2. बाए तरफ़ के अंक में एक बढाकर उसमे 1 जोड़कर गुणा कर दे जैसे इसमे 3 x 4=12
बस उत्तर हो गया 37x33 = 1221
या 56x 54 = 3024
सुशील दीक्षित
3:46 AM | | 2 Comments
कुछ विशेष संख्याओं के वर्ग निकालना
- ऐसी संख्याओं का वर्ग करना जिसके अंत में 5 आता हो , ऐसे संख्याओं का वर्ग करना बहुत ही आसान है
- 15 का वर्ग इसका वर्ग करने के लिए यह याद रखे की दाहिने तरफ़ के दो अंक तो 25 ही आयेंगे इसलिए अंत में 25 लिख दे और बाकी अंक के लिए जिस संख्या का वर्ग करना है उसके दहाई के अंक को ले और उसमे एक और जोड़कर उसी में गुणा कर ले । जैसे 15 में 1 में 1 और जोड़कर यानि कि 1+1 =2 से 1 में गुणा कर दे । यानी कि 2 x 1=2 यही 25 के पहले लिख दे । यानी कि 15 का वर्ग हो गया 225
- 25 का वर्ग करने के लिए 2 में 3(2 से एक अधिक ) का गुणा करके लिख दे 625
- 35 का वर्ग करने के लिए 3 में 4 (3 से एक अधिक ) का गुणा करके 25 के पहले लिख दे 1225
- 45 का वर्ग करने के लिए 4 में 5 (4 से एक अधिक ) का गुणा करके 25 के पहले लिख दे 2025
- 55 का वर्ग करने के लिए 5 में 6 (5 से एक अधिक ) का गुणा करके 25 के पहले लिख दे 3025
- 65 का वर्ग करने के लिए 6 में 7 (6 से एक अधिक) का गुणा करके ४२ के पहले लिख दे 4225
शेष भाग अगले पोस्ट में ------------
सुशील दीक्षित
8:11 PM | लेबल: वैदिक गणित | 0 Comments
सरल गुणा करने कि विधि
अब पिछली चर्चा को ही आगे बढ़ते है और अब ऐसे गुणा देखते हैं जिसमे 100 से ऊपर का अंक हो तो क्या होगा ?
पहले बाए तरफ़ के अंको को निकालेंगे
इसके लिए 105 में -7 जोड़े =105 +( -7) =105-7= 98
या 93 में 5 जोड़े 95 + 5 = 98
इसको नोट कर ले चाहे तो इसके आगे ०० बढ़ा कर नोट करे । जैसे 9800
अब
+5 से -7 को गुणा करे तो यह हुआ -35
इसको 9800 में -35 जो जोड़े यानी कि 9800 +(-35) = 9800-35 = 9765
बस यही उत्तर हुआ
किसी तरह कि दिक्कत होने पर आप इस पर चर्चा कर सकते हैं ।
सुशील दीक्षित
6:35 AM | लेबल: वैदिक गणित | 1 Comments
सरल गुणा (ध्यान देने योग्य बात )
सरल विधि से गुणा करना :-
मैं यह सोच रहा था कि यह समस्या जब सामने लायी जाए तब ही इसपर चर्चा करून । लेकिन मैं इसपर चर्चा करके इसको विधि को समाप्त करके आगे बढ़ना चाहता हूँ।
इसको भी उसी विधि से ही हल करना है । बस दो बातें ध्यान देने की हैं इनको लाल रंग से दिखाया गया है ।
१- 95 में 100 घटाए यह हुआ -5 और इसको 95 के ऊपर लिख दे ।78 में से 100 घटाए और यह हुआ -22 इसको 78 के ऊपर लिख दे ।-22 और -5 का गुणा 110 हुआ इसका केवल दो अंक ही लिखना है यानी कि 10 लिखे और 1 को हासिल ले ।
२- दूसरे स्टेप में 78 में 5 घटाए और हासिल जोड़ दे । 78-5=73 + 1 = 74 इसको बाए तरफ़ लिख दे ।
यानी कि इसको हल करने का तरीका भी वही बस अन्तर इतना है कि 2 अंको तक ही गुणनफल लिखना है और शेष को हासिल में लेकर दूसरे स्टेप में इस्तेमाल करना है।
अगली पोस्ट में हम 105 में 93 का गुणा सीखेंगे ।
सुशील दीक्षित
6:02 PM | लेबल: वैदिक गणित | 1 Comments
सरल गणित ( गुणा करना)
पिछली पोस्ट में मैंने गुणा करने का एक सरल ढंग बताया था। संगीता जी ने टिपण्णी के माध्यम से यह जानना चाहा कि क्या 91 से 100 के बीच का गुणा ही हो पायेगा । ऐसा नहीं है आप किसी भी संख्या के लिए यह विधि अपना सकते हैं । जैसे मैं 97 में 78 का गुणा करता हूँ 
यदि इस विधि से गुणा आसन लगे तो आप इसको अपना सकते हैं ।
सुशील दीक्षित
11:51 PM | लेबल: वैदिक गणित | 2 Comments
