समय और दूरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समय और दूरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 जनवरी 2009

समय और दूरी प्रश्न सं ४

Q. :- एक आदमी अपने घर से पैदल अपने सामान्य  गति के 2/3 गति से टहलता हुआ जाता है तो वह ऑफिस में15 मिनट लेट हो जाता है .  उसको सामान्य गति से से पहुचाने में कितना समय लगता होगा ?

मौखिक हल का तरीका : - 

यह प्रश्न भी पिछले प्रश्न   की तरह ही  है . 

अगर 2/3 गति से चला तो उसे लगेगा सामान्य समय का 3/2 समय यानि की 1+1/2  
यही 1/2 समय लेट है  लेट है जो 15 मिनट के बराबर है तो 1 (सामान्य समयहो गया इसका दुगना 30 मिनट. 
यही उत्तर हुआ

सुशील दीक्षित

समय और दूरी प्रश्न सं ३ .

प्रश्न :- यदि एक व्यक्ति अपनी सामन्य गति का / गति से ऑफिस जाता है तो वह सामान्य समय से २० मिनट लेट पहुचता हैउसको सामान्य गति से ऑफिस पहुचने में के समय लगता होगा ?

मौखिक हल का तरीका :- यहाँ पर एक कांसेप्ट पर थोड़ा ध्यान दे । हालांकि यह एक अत्यन्त सामान्य बात है पर मन में बैठने की जरूरत है ताकि परीक्षा में समय नष्ट न हो ।
यदि ४० किमी दूरी को ४० किमी /घं की गति से तय करे तो उसे समय लगा १ घंटे का ।
यदि इसी दूरी को २० किमी /घं की गति से तय करे तो समय लगा २ घंटे का ।
(यानी कि गति आधी तो समय दुगना )
यदि इसी दूरी को १० किमी / घं की गति से तय करे तो समय लगा ४ घंट का ।
(गति चौथाई तो समय ४ गुना )
यदि इस दूरी को ८० किमी /घं की गति से तय करे तो समय लगा १/२ घं का
(गति दुगनी तो समय आधा )
बस इसके बाद इस तरह के प्रश्न में कुछ नही है ।

हल यहाँ से शुरू होता है :- यदि गति ३/४ तो समय हुआ ४/३ या १ + १/३ , १ उसका वास्तविक समय है और १/३ अतिरिक्त समय है । तो १/३ बराबर है २० मिनट के (प्रश्न में देखे अतिरिक्त समय २० मिनट है )
तो १ होगा इसका तीन गुना यानि कि १ घंटा ।
यही उत्तर हुआ ।

सुशील दीक्षित

समय और दूरी प्रश्न सं २

प्रश्न :- एक व्यक्ति अपने घर से यदि किमी /घं की गति से ऑफिस जाता है तो वह ऑफिस के समय से मिनट लेट पहुचता है यदि वह किमी /घं की गति से ऑफिस जाता है तो वह मिनट पहले पहुच जाता है उसके घर से ऑफिस के दूरी क्या है ?

हल का मौखिक तरीका :- इस तरह के प्रश्नों को हल करने के लिए दोनों गतियों का औसत को आधार मान कर हल करें । यहाँ पर ४ और ५ का औसत है २० । यही आधार हुआ । अब सीधे मान ले के घर से ऑफिस के दूरी यही है। तो पहले गति से ( ४ किमी / घं ) से ३० किमी ५ घंटे में और जब ५ किमी /घं से चलेगा तो वह ४ घंटे में पहुच जायेगा । इसलिए १ घंटे(५-४) अर्थात ६० मिनट का अन्तर है जब दूरी २० किमी है । अब जब अन्तर १५ मिनट ( ९ मिनट पहले और ६ मिनट बाद ) में अन्तर रहेगा -- ५ किमी

एक बार दिमाग में इस तरह का हल बैठ जाए तो बस औसत निकाले - फिर दोनों स्थितयों में समय निकाले फिर नीचे के तरह आगे बढे और बस हल मिल गया
६० मिनट --------------२० किमी
१५ मिनट ---------------(२०/६०) x १५ = ५ किमी

यही उत्तर हुआ।

सुशील दीक्षित

समय और गति पर प्रश्न

प्रश्न :- एक कार किसी दूरी को ८ घंटे में पूरा करती है । यदि यह पहली आधी दूरी वह ४० किमी /घं और बाकी की आधी दूरी को ६० किमी /घं की गति से तय करती है । कार द्वारा तय की गई पूरी दूरी बताएं ?

हल का मौखिक तरीका :- पिछली पोस्ट में बताये गए सूत्र के अनुसार मन ही मन हल करे । नीचे ४० और ६० मिलकर १०० हो जायेगा । इसका एक शून्य ४० और एक शून्य ६० के शून्य को काट देगा अब बचा २ x ४ x ६ = ४८ यह औसत गति हुई । इसमे समय का गुणा कर दे तो वह दूरी आ जायेगी ८ x  ४८ = २८४ ( इसको भी मौखिक ही हल करे इसमे यह सोंचे ८ x  ५० = ४०० और इसमे से ८ x   (५०-४८) यानि की २ = १६ घटा दे । तो ३८४ उत्तर हो गया ।


सुशील दीक्षित

समय और गति पर कुछ और

समय और गति पर थोडी चर्चा और करना जरूरी है

यदि कोई कार आधी दूरी  x किमी / घं और बाकी की आधी दूरी  y किमी / घं से  तय करती है तो उसकी औसत गति के लिए सीधे नीचे दिए गए सूत्र को लगाए । 

औसत गति (average speed ) = 2xy/(x+y)

सुशील दीक्षित

बुधवार, 14 जनवरी 2009

समय दूरी और गति - कुछ बेसिक बातें

समय और दूरी

चलिए अगले विषय समय और दूरी पर चलते है । इस सम्बन्ध में कुछ बेसिक बातों पर पहले चर्चा करके आगे बढ़ेंगे । जैसा की आप सभी जानते हैं की

गति = दूरी / समय

अर्थात यदि कोई कार समान गति से १२० किमी जाने में ४ घंटे का समय लेती है तो
उसकी गति होगी = १२०/४ = ३० किमी /घंटे

इसका मतलब है कि अगर हमें गति, दूरी और समय में से कोई दो आंकडे पता हो तो तीसरी चीज़ हमें पता चल जायेगी ।

कुछ व्यवहारिक बातें
अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसे प्रश्न पूंचे जाते हैं जिसमे प्रश्न तो किमी और घंटे में होता है और उत्तर मीटर और सेकंड में पूंछा जाता है । इसलिए इस मान को एक बार मन में बैठा लीजिये ताकि इसकी गणना में समय न नष्ट करना पड़े ।

१८ किमी /घंटे = ५ मीटर / सेकंड होता है

या १ किमी /घंटे = ५/१८ मीटर /सेकंड होता है ।

इस मान को सदैव याद रखें । इसको आप गणना करके देख सकते है कि यह सही है कि नही
१८ किमी /घंटे = (१८ X १०००)/ ३६०० मीटर / सेकंड ( १ किमी = १००० मीटर और १ घटे = ३६०० सेकंड )

= १०००/२००
= ५ मीटर / सेकंड

अब अगले पोस्ट से हम प्रश्नों पर चर्चा शुरू करेंगे ।

सुशील दीक्षित