पानी और टंकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पानी और टंकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 11 जनवरी 2009

पाइप और टंकी प्रश्न ४

पाइप और टंकी

प्रश्न सं :- एक नल एक टंकी को १२ मिनट में और दूसरा १५ मिनट में भर देता है और एक छेद के कारण कुछ पानी बह जाता हैअगर दोनों पाइप को एक साथ टंकी भरने में लगते हैं २० मिनट तो छेद के कारण भरी हुई टंकी कितने देर में खाली हो जायेगी ?

मौखिक
हल का तरीका :- ६० मिनट में पहला नल ५ बार और दूसरा नल ४ बार भर देगा अतः ६० मिनट में ९ बार टंकी भर जानी चाहिए लेकिन वह ३ बार भरी (छेद के कारण ) । अतः ६ बार छेद ने खाली कर दी । इसलिए एक बार खाली करने में उसे समय लगेगा १० मिनट । और यही उत्तर हुआ ।

सुशील दीक्षित


पाइप और टंकी प्रश्न ३

पाइप और टंकी

प्रश्न सं ३ :- एक टंकी को भरने में पहले पाइप को २ घंटे और दूसरे पाइप को ४ घंटे लगते हैं तथा टंकी में एक छेद होने के कारण ६ घंटे में वह पूरी खाली हो जाती है । अब दोनों पाइप एक साथ चालू होने पर उस टंकी को कितने देर में भर देंगे ?

मौखिक हल का तरीका :- १२ घंटे में पहला पाइप टंकी को ६ बार और दूसरा ३ बार भर देगा और छेद टंकी को २ बार खाली कर देगा । इसलिए १२ घंटे में टंकी ७ बार भर जायेगी । इसलिए एक बार भरने में लगेगा १२/७ घंटे । यही उत्तर हुआ ।

नोट :- १२ LCM है , और का .

सुशील दीक्षित

पाइप और टंकी - प्रश्न २

पाइप और टंकी -

प्रश्न सं :- एक पाइप एक टंकी को घंटे में भर देता और दूसरा इसी टंकी को घंटे में खाली कर देता हैदोनों साथ साथ चले तो टंकी कितने देर में भर जायेगी ?

हल का मौखिक तरीका :- ६ घंटे में पहला पाइप टंकी को दो बार भर देगा और दूसरा एक बार खाली कर देगा । यानि टंकी पूरी भरी हुई है यही ६ घंटे उत्तर हुआ ।


सुशील दीक्षित

पाइप और टंकी - प्रश्न १

पाइप और टंकी

प्रश्न सं :- एक पाइप एक टंकी को ६० मिनट में भर देता है और दूसरा पाइप इस टंकी को मिनट में भर देता हैदोनों पाइप से अगर एक साथ टंकी को भरा जाए तो कितना समय लगेगा ?

मौखिक हल का तरीका :- सोंचे यदि ६० मिनट पाइप चले तो क्या होगा . ६० मिनट में पहला पाइप १ बार और दूसरा पाइप टंकी को २ बार भर देंगे और दोनों एक साथ ६० मिनट में टंकी को ३ बार (१+२) भर देंगे । तो एक बार भरने में समय लगा २० मिनट का । यही उत्तर हुआ ।

सुशील दीक्षित